दुनिया का सबसे अनोखा झरना, गिरती धाराओं में लग जाती है ‘आग’, चौंकाने वाला है अद्भुत नजारे का रहस्य!

अमेरिकी राज्य कैलिफॉर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में एक मौसमी झरना है, जिसे हॉर्सटेल फॉल (Horsetail Fall) के नाम से जाना जाता है. साल के एक खास समय पर इस झरने की गिरती धाराएं लाल-नारंगी रोशनी से चमकती हुई दिखती हैं, जैसे कि उनमें आग लगी हो, इसलिए इसे दुनिया का सबसे अनोखा झरना कहा जा सकता है. हालांकि, इस अद्भुत नजारे का रहस्य बेहद चौंकाने वाला है. आइए उसके बारे में जानते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर योसेमाइट फॉयरफॉल का एक वीडियो @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि, ‘परफेक्ट कंडीशन में, योसेमाइट के हॉर्सटेल फ़ॉल्स चमकते हैं. इस प्रभाव को फरवरी के मध्य से अंत तक ही देखा जा सकता है. साफ आसमान और स्नोपैक से पर्याप्त बहाव के साथ सूर्यास्त के समय कुछ मिनटों के लिए झरना रोशनी से जगमगा उठता है.’
क्या है योसेमाइट फायरफॉल का रहस्य?
Sfgate.com की रिपोर्ट के अनुसार, योसेमाइट फायरफॉल नेचुरल ऑप्टिकल भ्रम है, जो तब घटित होता है जब डूबते हुए सूरज की किरणें सही कोण पर हॉर्सटेल फॉल की गिरती धाराओं से टकराती हैं जिससे एक लाल-नारंगी चमक पैदा होती है, जिससे झरना ऐसा दिखता है जैसे कि उसमें आग लगी हो. इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं.



