जरा हट के

दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार

Most Expensive Grapes: दुनियाभर में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में भी लोगों को अंगूर खाना काफी पसंद है। अभी तक आपने सिर्फ काले और हरे अंगूर खाये होंगे, जो आपको बाजार में आसानी से 100 रुपये से भी कम में एक किलो मिल जाता है।

Most Expensive Grapes: दुनियाभर में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में भी लोगों को अंगूर खाना काफी पसंद है। अभी तक आपने सिर्फ काले और हरे अंगूर खाये होंगे, जो आपको बाजार में आसानी से 100 रुपये से भी कम में एक किलो मिल जाता है। लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि अंगूर का सिर्फ एक गुच्छा कितना महंगा हो सकता है? आज हम आपको एक ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है।

अंगूर की इस किस्म का नाम ‘रूबी रोमन’ है, जो लाल रंग की होती है। साल 1995 में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित किया गया। जापान के इशिकावा में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित करने के लिए किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से एक अपील की। रिसर्च सेंटर ने 400 अंगूर की लताओं पर करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट किया। अंगूर की 400 लताओं में से केवल 4 में ही लाल अंगूर आए। इन 4 अंगूरों में से एक किस्म ऐसी थी, जिसने किसानों का दिल जीत लिया।

रूबी रोमन अंगूर को ‘इशिकावा का खजाना’ भी जाता है। इसकी खेती के दौरान अंगूर के आकार, स्वाद और रंग का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं।

जापान में रूबी रोमन अंगूर की कीमत करीब 9 लाख रुपये होती है। ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है। यह अंगूर खाने में काफी मीठा होता है। 

जापान में लाल अंगूर लग्जरी फलों की श्रेणी में आता है। इसे यहां शुभ अवसरों पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है। दरअसल, रूबी रोमन बेहद दुर्लभ अंगूर है। इसीलिए यह इतना महंगा है।

आकार में यह अन्य अंगुरों से चार गुना बड़ा होता है। साथ ही ज्यादा मीठा और रसभरा होता है। इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 9 लाख होती है। यानी एक अंगूर की करीब 25 हजार रुपये। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button