मध्यप्रदेश

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान..

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के शासकीय काटजू अस्पताल में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। यह अस्पताल के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो। इससे पहले, पिछले साल एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों का जन्म समय से पहले, यानी गर्भावस्था के सातवें महीने में ऑपरेशन के जरिए कराया गया।

 चारों नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। फिलहाल सभी बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें वॉर्मर पर रखा गया है। डॉक्टर के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म अब आम होता जा रहा है, लेकिन चार बच्चों का जन्म एक दुर्लभ घटना है। 

महिला जब पहली बार जांच के लिए अस्पताल आई थी, तब सोनोग्राफी में चार भ्रूणों की पुष्टि हो चुकी थी। महिला को सातवें महीने में प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला और बच्चों की विशेष देखभाल की जा रही है साथ ही अस्पताल की टीम लगातार नवजात बच्चों की स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button