महाराष्ट्र

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी हैं स्वस्थ, अब घर में गुजेंगी कुल 7 बच्चों की किलकारियां, डॉक्टर हैरान

सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले के कोरेगांव तालुका में एक अनोखी घटना हुई। 27 साल की काजल विकास खाकुर्डिया ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। इससे पहले काजल को पांच साल पहले तीन जुड़वां बच्चे हुए थे। यह मुश्किल डिलीवरी सिजेरियन सेक्शन से की गई। मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इस खबर से सतारा जिला अस्पताल में खुशी का माहौल है।

कौन हैं महिला?
काजल मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। उनके पति विकास खाकुर्डिया सासवड़ में राजमिस्त्री का काम करते हैं। अब उनके घर में सात बच्चों की किलकारी गूंजेगी। डॉ सदाशिव देसाई, डॉ तुषार मसराम, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ नीलम कदम और डॉ दीपाली राठौड़ सहित पूरी मेडिकल टीम ने इस सफल प्रसव के लिए कड़ी मेहनत की। सतारा जिला अस्पताल में एक ही समय में चार बच्चों के जन्म लेने पर खुशी और जश्न का माहौल था। शुरुआत में थोड़ी घबराहट हुई। हालांकि प्रसव सुचारू रूप से होने पर डॉक्टरों सहित महिला के रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली।

जांच में पता चला गर्भ में हैं चार बच्चे
इस बारे में और जानकारी यह है कि जन्म देने वाली काजल मौजूदा समय में पुणे जिले की रहती हैं और उनका परिवार काम के सिलसिले में सतारा जिले के कोरेगांव तालुका में रहता है। गर्भवती होने के कारण काजल को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों ने काजल की जांच के बाद पाया कि उसके गर्भ में चार बच्चे हैं।

चारों बच्चे आईसीयू में भर्ती
इस बीच डॉक्टरों ने आपातकालीन सर्जरी करके काजल का प्रसव कराया। चूंकि जन्म लेने वाले चारों बच्चों का वजन 1200 से 1600 ग्राम के बीच था, इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उन्हें विशेष उपचार सेवाएं प्रदान कर रहा है। काजल पहले भी दो बार बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। पहली डिलीवरी में काजल को जुड़वां बच्चे हुए थे और दूसरी डिलीवरी में उन्हें एक ही बच्चा हुआ।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button