जरा हट के

महिला सिर्फ 11 मिनट के लिए मरी थी. इस दौरान वो स्वर्ग में पहुंच गई, जो उसकी कल्पना से परे था.

हमारी ज़िंदगी इतनी अजीब है कि कुछ घटनाओं पर चाहकर भी हम यकीन ही नहीं कर पाते. जन्म-मृत्यु को लेकर हमने बहुत कुछ सुना है. इससे इतर कुछ लोग ऐसे दावे कर जाते हैं कि हमें चौंका देते हैं. जब लोग दावा करते हैं कि वो मरकर वापस लौटे हैं तो भरोसा ही नहीं होता. ऐसी कई कहानियां हमने सुनी हैं लेकिन एक महिला ने अजीब बातें बताई हैं.

महिला का दावा है कि वो सिर्फ 11 मिनट के लिए मरी और फिर धरती पर वापस आ गई. बहुत सारे लोग जानना चाहेंगे क‍ि आख‍िर मरते वक्‍त इंसान कैसा महसूस करता है? शार्लेट होम्स नाम की महिला का दावा है कि जब उसकी मौत हुई तो इसके बाद वो सीधा स्वर्ग में पहुंची. यहां उसने बहुत कुछ देखा, जो कल्पना से परे था.

11 मिनट के लिए पहुंच गई ‘स्वर्ग’
कंसास की रहने वाली शार्लेट होम्स साल 2019 में 68 साल की उम्र में हाई बीपी की शिकायत से हालत बिगड़ने के बाद बेहोश हो गईं. शार्लेट का दावा है कि अस्पताल के बेड पर उनकी मौत हुई और 11 मिनट के लिए वे स्वर्ग पहुंच गईं. यहां देवदूतों और परिवार के अन्य मर चुके सदस्यों से उनकी मुलाकात हुई. उनका दावा है कि वे अपने शरीर को भी देख सकती थीं, जिसे नर्सेज़ और डॉक्टर मिलकर ज़िंदा करने के लिए सीपीआर दे रहे थे. इसी बीच उन्हें तेज़ रोशनी दिखी और अच्छा लगने वाला संगीत बजने लगा. इतना ही नहीं फूलों की खुशबू भी आ रही थी. जब उन्होंने आंखें खोलीं तो ये स्वर्ग था. महिला ने दावा किया कि वहां कुदरत भी संगीत पर झूम रही थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button