छत्तीसगढ़

” जिला अस्पताल में नवजात को लेकर महिला ने मचाया हंगामा, फिर पुलिस ने….

 सूरजपूर। जिला अस्पताल में आज सुबह एक शिशु को लेकर दो परिवारों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दस दिन पहले दो महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया था। घटना के समय एक दंपति अपने नवजात को लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान दूसरी दंपति की मां ने बच्चे को अपना समझकर छीना-झपटी करना शुरू कर दिया और जोर-जोर से हल्ला मचाने लगी। इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इस असमंजस की स्थिति को समझते हुए पुलिस सहायता केंद्र और अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप किया। कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद जब महिला के पति ने अपने बच्चे को सही परिवार को सौंपा, तब जाकर महिला को अपनी गलती का अहसास हुआ।

पुलिस सहायता केंद्र के अधिकारियों और अस्पताल स्टाफ की तत्परता से इस झगड़े को शांत कराया गया और दोनों परिवारों के बीच स्थिति को सुलझा दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर कहा कि भविष्य में ऐसे हालात से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button