छत्तीसगढ़

विवाद की वजह से अपने तीन बच्चों के साथ अलग रह रही पत्नी ने पति से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार पर चाकू से हमला…

कोरबा। विवाद की वजह से अपने तीन बच्चों के साथ अलग रह रही महिला के पास पहुंचे पति ने पहले शारीरिक संबंध बनाने की जिद की. महिला के इंकार करने पर पति ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला के साथ बीच बचाव करने आई उसकी बेटी भी घायल हो गई. मामले में कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश में जुट गई है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजेश कुशवाहा से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ अलग किराए के मकान में रहती है. शनिवार रात करीबन दस बजे राजेश कुशवाहा शराब के नशे में चूर होकर पत्नी के पास पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा.

महिला के इंकार करने पर पति ने चाकू से ताबड़तोड़ उसके सिर और छाती पर हमला कर दिया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के चेहरे पर चाकू चला दिया. इसके बाद आरोपी घर के सामानों को भी आग लगा दिया, आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाते हुए महिला और उसकी बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button