‘स्वर्ग’ जैसा है इस झील के चारों ओर का नजारा, पाए जाते हैं अनोखे पत्थर, देखने के लिए खिंचे चले आते हैं लोग!

अमेरिकी राज्य मोंटाना में एक बहुत ही सुंदर झील है, जिसका नाम मैकडॉनल्ड्स लेक है. यह यहां के ग्लेशियर नेशनल पार्क में स्थित सबसे बड़ी झील है, जिसके चारों ओर ‘स्वर्ग’ जैसा नजारा देखने को मिलता है. इस झील में अनोखे पत्थर पाए जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां खिंचे चले आते हैं. इस झील की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस झील का एक वीडियो @Susanlotus1 नाम की यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘मैकडॉनल्ड्स झील की सुंदरता की तारीख करने के लिए कुछ समय निकालें’. यह वीडियो महज 8 सेकंड है, जिसमें आप झील के पानी में पाए जाने वाले अनोखे के पत्थरों को देख सकते हैं, जो कई रंगों के होते हैं.
क्यों फेमस है ये झील?
thetravel.com की रिपोर्ट के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स झील की लंबाई 16 किलोमीटर, चौड़ाई 1.6 किलोमीटर और गहराई 472 फीट है. यह झील अपने साफ पानी और उसके किनारों पर पाए जाने वाले अनोखे पत्थरों के लिए जानी जाती है, इन अनोखे पत्थरों को Rainbow Rocks के नाम से जाना जाता है.
आखिर हैं रंगीन झील के पत्थर
झील में पाए जाने वाले पत्थर मैरून, गहरे लाल, हरे, नीले और अन्य रंगों के हो सकते हैं. जब ये पत्थर पानी में दिखते हैं तो झील की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है. ऐसा बताया जाता है कि ये पत्थर लौह तत्वों के कारण रंगीन होते हैं. चूंकि लेक मैकडॉनल्ड्स एक राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है, इसलिए यह कानून द्वारा संरक्षित है, इसलिए लोग झील के रंगीन पत्थरों को अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं.
झील में पाई जाती हैं मछलियां
मैकडॉनल्ड्स झील फिशिंग, तैराकी और पैडलिंग के लिए एक पॉपुलर स्थान है. इस झील में कई प्रजातियों की मछलियां भी पाई जाती हैं, जिनमें रेनबो ट्राउट, चार, लेक सुपीरियर व्हाइटफिश, कटथ्रोट ट्राउट, सॉकी सैल्मन और सकर शामिल हैं.
झील के चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और ग्लेशियर भी देखे जा सकते हैं, जिसकी वजह से उसके चारों ओर का नजारा फोटोग्राफी के लिए बड़ा ही फेवरेट माना जाता है. साथ ही ये झील घने जंगलों से भी घिरी हुई है, जिसमें भालू, मूस, खच्चर और हिरण जैसे जानवर पाए जाते हैं.



