उत्तरप्रदेश

बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रचा पति की हत्या का षड्यंत्र, महीनों पहले ही कर ली थी प्लानिंग… झगड़े का किया इंतजार

Edited By MaGhaziabad News, (संजय मित्तल): गाजियाबाद में बेवफा पत्नी जिसने शादी तो की संजय से और प्यार करती थी किसी और से… बेवफा पत्नी ने एक एक बार भी यह नहीं सोचा इसके साथ उसने सात फेरे लिए और जीने मरने की कसमें खाई थी उसी पति की ही हत्या की साजिश रची जिससे उसकी पति की भी हत्या हो जाए और उसका और उसके प्रेमी का नाम ना आए। लेकिन कहा जाता है ना की अपराधी कितना भी शातिर हो मगर कानून के हाथों से बच नहीं पता है। कुछ ऐसा ही इस केस में भी हुआ। पुलिस ने हत्या का खुलासा करके आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गाजियाबाद में एसीपी कवि नगर स्वतंत्र सिंह ने बताया की 4 मई को हाईवे किनारे पंचर की दुकान के नीचे सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला था। कवि नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उन लोगों से उसकी पहचान की अपील की, तो पता चला की शव करीब 30 वर्षीय संजय का है। संजय थाना क्रॉसिंग इलाके में रहा करता था। पुलिस उसी दिन मुखबिरी और  इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए संजय की हत्या का राज खोलने में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आखिरकार संजय की हत्या का राज का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने संजय की बेवफा पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक प्रियंका और रिंकू में अवैध संबंध थे। दोनों मिलकर संजय को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। लेकिन दोनों इतने शातिर थे कि वह नहीं चाहते थे कि उन पर किसी भी तरह का शक आए। जब 3 तारीख की रात को संजय का किसी अन्य शख्स से झगड़ा हुआ तब प्रियंका ने रिंकू को फोन करके इस बारे में जानकारी दी। प्रियंका का प्रेमी रिंकू संजय से मिला और उसको शराब पिलाई। रिंकू ने पहले संजय का गला दबाकर मारने का प्रयास किया और उसके बाद शराब की बोतल से उसका सिर फोड़ कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रिंकू और प्रियंका अपने-अपने घर रहने लगे। दोनों इतने शातिर किस्म के थे कि दोनों जो फोन और नंबर का इस्तेमाल करते थे वह भी किसी के पास नहीं था। लेकिन पुलिस ने अब दोनों प्रियंका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका और संजय की शादी 2015 में हुई थी। उनकी एक 6 वर्ष की बेटी है जो बोल नहीं पाती है साथी एक 4 वर्ष का बेटा भी है। ऐसे में अब सवाल उन दो मासूमों का है जिनके पिता की हत्या हो गई है और मां जेल चली गई अब उन दो मासूमों का ख्याल और लालन पालन कौन करेगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button