छत्तीसगढ़

ठगों ने तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे 100 गुना करने का झांसा देकर जमीन कारोबारी से की ठगी, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा…

 रायपुर। राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र से पैसे 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दो शातिर ठगों ने जमीन कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के शहर छोड़कर भागने से पहले ही गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है.

आरोपी के शहर छोड़कर भागने से पहले ही पुलिस को दोनों ठगों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि यह बड़ा गिरोह हो सकता है, जो ठगी की और वारदातों को भी अंजाम दे चुका होगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button