राष्ट्रीय

अप्रैल से जून तक आग उगलेगा सूरज, इन 6 राज्यों पर Heatwave का पड़ेगा सबसे बुरा असर; आपके शहर का क्या हाल?

पीटीआई, नई दिल्ली। Heatwave India Weather: अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही दोपहर के वक्त सूरज आग उगलने लगा है। आने वाले कुछ दिनों में दोपहर के समय सूरज आग उगलेगा तो वहीं लू के थपेड़े भी तन झुलसा देंगे। मौसम विभाग ने भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में हीटवेव का सबसे बुरा असर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश पर होने का अनुमान है।

IMD का मौसम को लेकर चेतावनी
अप्रैल से लेकर जून तक लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। IMD ने भी कहा है कि अप्रैल से जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। इसका सबसे बुरा प्रभाव मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर देखने को मिलेगा।

आने वाले 3 महीनों में बढ़ेगा पारा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसका असर सबसे ज्यादा मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में दिखेगा।

गर्म हवा और लू करेगी लोगों को परेशान
मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इन तीन महीनों के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की संभावना है। वहीं,  देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः चार से आठ दिनों की तुलना में दस से 20 दिनों तक लू चलने की आशंका है।

इन 6 राज्यों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी
महापात्र ने कहा कि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। अप्रैल में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, मध्य दक्षिण भारत में इसकी उच्च संभावना है।

कहां-कहां चलेगी लू
अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तरपूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। अप्रैल में मध्य भारत के कई इलाकों और उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है। महापात्र के अनुसार, इन क्षेत्रों में सामान्यतः एक से तीन दिनों की तुलना में दो से आठ दिनों तक लू चलने की आशंका है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button