उत्तरप्रदेश

कर्ज में दबे परिवार का अजीबोगरीब कदम, सूदखोर बुजुर्ग से 12वीं की छात्रा की जबरन शादी कराने का दबाव

 मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कर्ज के बोझ तले दबा एक परिवार अपनी जवान बेटी की शादी एक बुजुर्ग सूदखोर से जबरन कराने पर अड़ा है। आरोप है कि बुजुर्ग से शादी न करने पर युवती को कई दिन से घर में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की जा रही थी। मंगलवार की सुबह किसी तरह परिजनों के चंगुल से भाग कर पीड़ित छात्रा एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने अधिकारियों के सामने अपना दर्द बयां करते हुए गुहार लगाई कि वह आगे पढ़ाई करना चाहती है। अधिकारियों ने थाना पुलिस को मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

मामला इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती इंटर की छात्रा है। मंगलवार को कुछ वकीलों को साथ लेकर छात्रा एसएसपी ऑफिस पहुंची। छात्रा ने बताया कि उसके पिता ने क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग सूदखोर से रकम उधार ली थी। यह रकम ना चुकाने पर बुजुर्ग ने उसके परिवार के सामने अपनी बेटी की शादी बुजुर्ग के साथ करने की शर्त रखी। जिसे परिवार के लोगों ने मान लिया।

छात्रा का आरोप है कि इसके बाद से उसका पूरा परिवार छात्रा पर लगातार अपने से दोगुनी उम्र के बुजुर्ग के साथ जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। छात्रा ने शादी से इनकार किया तो परिवार के लोगों ने उसे घर में बंधक बना लिया। पिछले कई दिन से छात्र के साथ मारपीट की जा रही थी।

पीड़िता का कहना है कि मंगलवार की सुबह परिवार के सब लोग सो रहे थे। इसी दौरान मौका मिलने पर वह घर से भाग गई। इसके बाद पीड़िता वकीलों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और अधिकारियों से कहा कि वह शादी नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई करना चाहती है। अधिकारियों ने थाना पुलिस को मामले में जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button