छत्तीसगढ़

डॉक्टर दंपती के बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, युवक मानसिक रोगी था

 बिलासपुर। बिलासपुर के मेडिकल कॉलेज सिम्स डॉक्टर दंपती के जवान बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार देर रात उस वक्त हुई, जब माता-पिता घर पर नहीं थे। लौटने पर वो अपने बेटे का शव देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क में रहने वाले डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ हैं। रविवार की शाम दोनों पति-पत्नी छठ पूजा की तैयारी के लिए खरीदारी करने घर से बाहर गए थे। इस दौरान घर उनका बेटा आयुष्मान तिवारी घर पर था। आयुष्मान की मानसिक स्थिति कमजोर थी। डॉक्टर पति-पत्नी रात करीब 10.30 बजे वापस घर पहुंचे। इस दौरान उनके बेटे का शव कमरे में पड़ा मिला। पंखे पर रस्सी का आधा हिस्सा और गले में आधा हिस्सा बंधा हुआ था। आयुष्मान की मौत हो चुकी थी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button