छत्तीसगढ़

ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला जवान निलंबित

कवर्धा। सोमवार की देर रात बेवजह अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने वाले जवान को पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने तत्काल निलंबित करते सर्विस राइफल को जब्त करते  हुए गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार निलंबित व गिरफ्तार किया गया पहले से विवाहित और उसके दिगर लड़की के साथ भी अवैध संबंध थे। यही लड़की जवान पर विवाह के लिये दबाव बना रही थी और उसने जवान के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई रखी जिस पर पुलिस ने धारा 354 के तहत जवान के खिलाफ दर्ज किया हुआ है और जवान को  इस मामले जमानत मिली हुई है ।बताया जाता है कि जवान की ड्यूटी क्वेशचन पेपर की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी।

कल देर रात वह अपनी ड्यूटी छोड़ वहां से निकला और  पहले उसने  ढाबे पर फिर पेट्रोल पंप में और बाद में  अपने ही घर के बाहर फायरिंग की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने संज्ञान में लिया और तत्काल जवान को गिरफ्तार कर उसे निलंबित कर दिया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button