ज्योतिषी

हथेली में इस स्‍थान पर क्रॉस का निशान होना इस अनहोनी का संकेत

Palmistry Cross sign prediction : हस्तरेखा में क्रॉस का चिन्ह तब और विशेष महत्वपूर्ण हो जाता है जब यह हथेली के किसी खास पर्वत, रेखा या स्थान पर स्थित हो। क्रॉस यानी दो रेखाओं का एक-दूसरे को काटना। यह संकेत करता है कि जीवन में कोई विशेष घटना घटने वाली है। यह घटना शुभ होगी या अशुभ यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्रॉस का निशान हथेली में कहां स्थित है। आइए जानते हैं उन स्थान विशेष के बारे में जहां क्रॉस का निशान होना बहुत ही अशुभ और मृत्‍यु का सूचक माना जाता है।

मणिबंध पर क्रॉस
मणिबंध के ऊपर जीवन रेखा के शुरुआत में यदि कोई क्रॉस है, तो यह जीवन की शुरुआत में ही किसी बड़े कष्ट, बीमारी या दुर्घटना की आशंका को दर्शाता है। ज्‍योतिष और हस्‍तरेखा के जानकार इसे अकाल मृत्यु या बाल्यावस्था में स्वास्थ्य संबंधी समस्‍याओं के रूप में देखते हैं।

चंद्र पर्वत पर क्रॉस
चंद्र पर्वत पर बना क्रॉस यह दर्शाता है कि व्यक्ति भावुक प्रकृति का होगा। ऐसे लोगों के जीवन में भ्रम और धोखा पाने की आशंका भी अधिक रहेगी। ऐसे लोगों को विदेश यात्रा के दौरान दुर्घटना या जल से जुड़ी कोई आपदा का सामना करना पड़ सकता है। यह संकेत कभी-कभी मानसिक असंतुलन की ओर भी इंगित करता है।

मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस
यदि मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस बना हो, तो यह संकेत करता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से तनावपूर्ण परिस्थितियों में फंस सकता है। ऐसे लोग अपने जीवन में बार-बार मानसिक समस्‍याओं का सामना करते हैं। गंभीर डिप्रेशन, दिमागी चोट या मानसिक रोगों का संकेत माना गया है। ऐसे लोगों को वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी जाती है।

जीवन रेखा पर क्रॉस यदि हथेली की जीवन रेखा पर कोई गहरा क्रॉस बना हो, तो इसे अत्यंत अशुभ माना जाता है। यह संकेत करता है कि जीवन में कोई बड़ा रोग, दुर्घटना या अप्रत्याशित संकट जीवन को छोटा कर सकता है। यह संकेत तभी महत्वपूर्ण होता है जब जीवन रेखा भी टूटी हुई हो या उसमें अवरोध हों।

शनि पर्वत पर क्रॉस
शनि पर्वत पर क्रॉस होना बहुत गंभीर माना जाता है। यह दर्शाता है कि व्यक्ति को उसके अच्‍छे कर्मों का पूरा फल नहीं मिलेगा। या फिर उसके जीवन और करियर में समय-समय पर बाधाएं और संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ऐसे मामलों में कारावास या सामाजिक बदनामी की स्थिति भी आ सकती है। शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होने से अकाल मृत्‍यु की आशंका भी काफी बढ़ जाती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button