छत्तीसगढ़

शालीमार ट्रेन हादसे की वजह, एक छोटी सी लापरवाही से खतरे में आई यात्रियों की जान…

रायपुर। शालीमार एक्सप्रेस के उरकुरा स्टेशन के समीप हादसे का शिकार होने की (अपुष्ट) वजह सामने आ गई है. दरअसल, रेलवे लाइन के नीचे ड्रीलिंग किया जा रहा था. ट्रेन के गुरजते समय ड्रीलर का हेड (रीमर) वापस खींचते समय ऊपर निकलने से कोच रगड़ने लगे. घटना में जहां एक मासूम सहित तीन यात्री को चोट लगी है, वहीं एसी कोच के खिड़कियों के कांच टूट गए हैं. जानकारी के अनुसार, उरकुरा स्टेशन के समीप रेलवे की अनुमति से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल का स्टाफ रेलवे लाइन के नीचे ड्रीलिंग का काम कर रहा था. शालीमार एक्सप्रेस के मौके से गुजरने के दौरान ड्रीलिंग मशीन का हेड (रीमर) वापस खींचते समय ऊपर आ गया, और शालीमार एक्सप्रेस के कोच B4, B5, B6 और S2 से रगड़ खाने लगा. इससे एसी कोच के खिड़कियों में लगे कांच टूट गए, वहीं स्लीपर कोच में स्कैच पड़ गया है.

बताया गया कि हादसे में तीन लोगों को चोट आई है, जिनमें से दो यात्री हैं, वहीं एक ट्रेन का सफाई कर्मचारी है. ट्रेन के रायपुर स्टेशन में पहुंचने पर तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेकाहारा भेजा गया. वहीं एक यात्री को आई हल्की चोट का स्टेशन पर ही रेलवे मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया.

घंटे भर रायपुर में खड़ी रही ट्रेन

इस हादसे की वजह से शालीमार एक्सप्रेस करीबन एक घंटे रायपुर स्टेशन में खड़ी रही. घटना 9.57 बजे उरकुरा स्टेशन के पास घटित हुई, जिसके बाद सुबह 10.18 बजे ट्रेन रायपुर स्टेशन पर पहुंची. रेलवे अधिकारियों के साथ मेडिकल स्टॉफ के जांच-पड़ताल और तमाम कार्रवाई में करीबन घंटेभर का समय लगा, जिसके बाद 11.48 बजे ट्रेन को रायपुर से रवाना किया गया.

आरपीएफ ने यात्रियों का पूछा हाल

शालीमार एक्सप्रेस के हादसे के बाद आरपीएफ भी अपनी ओर से मुस्तैद नजर आई. ट्रेन के रायपुर से छूटने के बाद भिलाई में यात्रियों का हाल-चाल जानने के लिए आरपीएफ की टीम भी कोच में पहुंची.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button