इतिहास की वो सात अनसुलझे रहस्य, जिन्हें आज तक नहीं सुलझा पाया कोई

World Biggest Mysteries: दुनिया में कई खूबसूरत और रोमांच से भरी जगहें हैं। इनमें कई जगहें बेहद रहस्यमयी भी हैं। इम रहस्यों को आज कोई नहीं सुलझा पाया है।
दुनिया में कई खूबसूरत और रोमांच से भरी जगहें हैं। इनमें कई जगहें बेहद रहस्यमयी भी हैं। इम रहस्यों को आज कोई नहीं सुलझा पाया है। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसी ही रहस्यमयी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका राज आज तक नहीं खुला है। इन रहस्यमयी चीजों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
मिस्र के पिरामिड
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध प्राचीन अजूबों में मिस्र के पिरामिड शामिल हैं। इन पिरामिड को इतनी बारीकी और सटीकता से बनाया गया है कि आज तक वैज्ञानिक और इतिहासकार नहीं पता लगा पाए कि बिना किसी आधुनिक मशीन के इन्हें कैसे बनाया गया होगा। लोगों ने कई थ्योरीज दीं, लेकिन कोई भी पूरी तरह साबित नहीं हो सकीं।
स्टोनहेंज
स्टोनहेंज इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो अपने विशाल पत्थर के घेरे के लिए प्रसिद्ध है। यह विशाल पत्थरों का घेरा आज भी रहस्य है। कोई कहता है कि यह एक खगोलीय वेधशाला थी, तो कोई इसे धार्मिक स्थल मानता है। लेकिन इनका क्या उद्देश्य था, इसका आज तक पता नहीं चल पाया।
एटलांटिस
कहा जाता है कि एटलांटिस एक प्राचीन शहर था, जो समुद्र में डूब गया। प्लेटो नामक यूनानी दार्शनिक ने इसके बारे में बताया था। लेकिन आज तक यह तय नहीं हो पाया कि यह शहर वाकई में था या सिर्फ एक कल्पना। इसे खोजने की कोशिशें जारी हैं।
ईस्टर आइलैंड
चिली के ईस्टर आइलैंड पर मौजूद विशाल सिर वाली मूर्तियां अभी रहस्य हैं। वैज्ञानिकों के लिए भी आज तक यह पहेली हैं। सवाल है कि इन भारी मूर्तियों को बिना किसी वाहन या मशीन के द्वीप के एक कोने से दूसरे कोने तक कैसे ले जाया गया?
नाज्का लाइंस
पेरू में जमीन पर बनी ये विशाल रेखाएं सिर्फ आसमान से देखी जा सकती हैं। ये लाइंस पक्षी, जानवरों और अन्य आकृतियों के रूप में हैं। इनका मकसद क्या था और इन्हें इतनी सटीकता से कैसे बनाया गया, यह आझ भी रहस्य है।
क्रॉप सर्कल
क्रॉप सर्कल दुनियाभर में कई अलग-अलग जगहों पर पायी गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह एलियंस का काम हो सकता है, तो किसी को लगता है कि यह चक्रवात जैसे किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से बने हैं। लेकिन इतनी सुंदर आकृति को आखिर किसने बनाया, यह रहस्य बरकरार है।
रहस्यमयी जीव
स्कॉटलैंड में एक 200 मीटर गहराई वाली झील में एक रहस्यमय जीव दिखा था। साल 1934 में लंदन के एक डॉक्टर ने अजीबोगरीब जीव की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थी। यह जीव इस तरह का दिख रहा था, जो आज से लाखों साल पहले धरती से विलुप्त हो चुके हैं।



