छत्तीसगढ़

ढाबा में खाना देर से देने पर बवाल, मैनेजर की जमकर पिटाई… इधर खुद को ‘बजरंग दल’ का सदस्य बताकर ढाबे में काटा बवाल

रायपुर. राजधानी के सेरीखेड़ी स्थित अन्ना पंजाबी ढाबा (Anna punjabi serikhedi) में देर रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है. ढाबा में मैनेजर के रूप में कार्यरत युवक ने आरोप लगाया है कि खाना देर से मिलने पर कार सवार कुछ युवकों ने पहले गाली-गलौच की और फिर मारपीट कर फरार हो गए.PauseMute

घटना 10 अप्रैल की रात लगभग 12:15 बजे की है. पीड़ित मैनेजर के अनुसार, कार क्रमांक CG-04-PG-2625 में सवार 3-4 युवक ढाबे में आए और खाना ऑर्डर किया. करीब 15 मिनट बाद, यानी रात 12:30 बजे, उनमें से एक युवक अंदर आया और ऑर्डर देर से मिलने की बात पर विवाद करने लगा. मैनेजर ने स्थिति को समझाते हुए कहा कि खाना तैयार हो रहा है, अभी सर्व कर देंगे.

लेकिन इसी दौरान युवकों ने उसे बाहर पार्किंग में बुलाया और वहां मौजूद सभी ने मिलकर मैनेजर की जमकर पिटाई कर दी.

इस हमले में पीड़ित को सिर और बाएं हाथ की भुजा में चोट आई है. घटना के बाद सभी आरोपी युवक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए. अब पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Raipur Crime News: रायपुर. राजधानी रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में स्थित साईं ढाबा में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. ढाबा संचालक ने आरोप लगाया है कि खुद को “बजरंग दल का सदस्य” बताने वाले कुछ युवकों ने सिगरेट और पानी की बोतल के पैसे मांगने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

घटना 11 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे की है. पीड़ित युवक, जो अपने पिता के साथ साईं ढाबा संचालित करता है, ने बताया कि ढाबा बंद करने के बाद वे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे. तभी एक कार में सवार 4-5 युवक वहां पहुंचे और सिगरेट व पानी की बोतल मांगी. पीड़ित ने सामान देने के बाद उनसे पैसे मांगे, तो युवक बोले – “हम बजरंग दल से हैं, पैसे नहीं देंगे!”

इसके बाद युवक ढाबा संचालक को बाहर खींचकर ले गए और गाली-गलौच करते हुए उसे बुरी तरह पीटने लगे. पीड़ित के अनुसार, बाएं कान, पीठ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं.

मारपीट के दौरान युवक आपस में हर्षदीप राजपूत, आकाश जांगड़े, और राधे यदू नाम से एक-दूसरे को पुकार रहे थे, जिससे पीड़ित को कुछ आरोपियों की पहचान हो सकी. अन्य हमलावरों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button