मनोरंजन

जितेंद्र की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड, शोले का निकला दम, RRR और पुष्पा 2 भी हुई पस्त, दंगल को भी दिया पछाड़

नई दिल्ली: दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म कारवां की, जिसमें  जितेंद्र के साथ दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख नजर आई थीं. फिल्म कारवां जितेंद्र के फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई. गौरतलब है कि चीन में फिल्म कारवां ने धमाका मचा दिया था. जहां हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्म शोले के वर्ल्डवाइड 25 करोड़ टिकट बिके थे, वहीं, जितेंद्र की कारवां ने 30 करोड़ टिकट सेल किये थे. वहीं, आज के जमाने की सुपरहिट फिल्में दंगल, आरआरआर और पुष्पा 2 भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. इसके बाद जितेंद्र की और भी कई फिल्में हिट हुईं. आईएमडीबी की मानें तो  जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्में की है, जिसमें 121 में उन्हें बतौर लीड एक्टर देखा गया है.

जितेंद्र की फिल्मी करियर

जितेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर और कई अन्य रोल में तीन दशक तक राज किया. कई सुपरहिट फिल्में दी तो कई मल्टीस्टारर हिट फिल्मों में भी नजर आए. aजितेंद्र हिंदी सिनेमा में जीतू के नाम से मशहूर रहे हैं, लेकिन इनका असली नाम रवि कपूर है. अलग दिखने के लिए उन्होंने अपना स्क्रीन नाम जितेंद्र रख लिया था. जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर फिल्में जयाप्रदा और रेखा के साथ की हैं. जितेंद्र की हिट फिल्मों में फर्ज, आशा, मेरी आवाज सुनो, तोहफा, धर्मवीर और जानी दुश्मन शामिल हैं. वहीं, साल 1971 में रिलीज हुई जितेंद्र की इस फिल्म ने चीन में भी धमाका कर दिया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button