राष्ट्रीय

‘जनता को हमारी नीयत और नीतियों पर भरोसा’, कश्मीर में PM मोदी बोले- भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव देख रहे हैं, वह पिछले 10 साल के हमारे काम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ हम पर विश्वास और इस विश्वास व उनकी आकांक्षा को हमारी सरकार ही पूरा कर सकती है। जनता को हमारी नीयत और नीतियों पर भरोसा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (20 जून) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ‘एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जेएंडके’ कार्यक्रम में शामिल हुए। वह 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्रीनगर में पीएम मोदी ने नए रंगरूटों को सरकारी सेवा नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान मोदी ने कहा कि लोगों की आकांक्षाएं सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं और यह किसी देश के लिए बहुत बड़ी शक्ति है। जब आकांक्षाएं ऊंची होती हैं तो लोगों की अपेक्षाएं भी ऊंची होती हैं। ऐसे मापदंडों पर हमारा मूल्यांकन करने के बाद जनता ने हमें तीसरी बार चुना। एक आकांक्षी समाज दूसरा मौका नहीं देता। इसका एकमात्र पैरामीटर प्रदर्शन है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव देख रहे हैं, वह पिछले 10 साल के हमारे काम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ हम पर विश्वास और इस विश्वास व उनकी आकांक्षा को हमारी सरकार ही पूरा कर सकती है। जनता को हमारी नीयत और नीतियों पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर चलते हुए हमारी सरकार प्रदर्शन करके दिखाती है, रिजल्ट लाकर दिखाती है। इसी प्रदर्शन के आधार पर 60 साल के बाद तीसरी बार किसी सरकार को हमारे देश में जनादेश मिला है। लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश का बहुत बड़ा मैसेज स्थिरता का है, स्थिरता का है।

मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनादेश स्थिरता का संदेश देता है। करीब 20 साल पहले देश ने अस्थिर सरकारों का एक लंबा दौर देखा था। 10 साल में पांच बार चुनाव हुए। देश चुनाव कराने में व्यस्त था और अनिश्चितता तथा अस्थिरता के कारण जब इसे शुरू होना था तब इसे रोक दिया गया। भारत अब इसे पीछे छोड़कर स्थिर सरकार के एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है। इसने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है और जम्मू-कश्मीर के लोगों ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत स्थिर सरकार के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। इससे हमारा लोकतंत्र और मजबूत हुआ है और इस लोकतंत्र की मजबूती में जम्मू-कश्मीर की आवाम की, आपलोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। अटल जी ने जो इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत का विजन दिया था। उसे आज हम हकीकत में बदलते देख रहे हैं। आपने इस चुनाव में जम्हूरियत को जिताया है। आपने पिछले 35-40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज सही मायने में भारत का संविधान लागू हुआ है और ये सब कुछ हो रहा है, क्योंकि सबको बांटने वाली आर्टिकल-370 की दीवार अब गिर चुकी है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस क्षेत्र की हमारी बेटियों और कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया। हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए सभी को अधिकार और अवसर दिये। पाकिस्तान से आए शरणार्थियों और वाल्मिकी समुदाय के परिवारों को पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में वोट देने का अधिकार मिला। हमने एससी वर्ग को लाभ देने की वाल्मिकी समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में बदलाव को पूरी दुनिया देख रही है…हमारा कश्मीर कितना आगे बढ़ गया है’…आप देखेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षण बन जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आज यहां 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। 1800 करोड़ रुपये की कृषि क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। यहां नए राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल की तस्वीरें देखकर हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस क्षेत्र की हमारी बेटियों और कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया। हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए सभी को अधिकार और अवसर दिये। पाकिस्तान से आए शरणार्थियों और वाल्मिकी समुदाय के परिवारों को पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में वोट देने का अधिकार मिला। हमने एससी वर्ग को लाभ देने की वाल्मिकी समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button