छत्तीसगढ़

विवाद में समझौता करने ढाबा पहुंचे निगरानीशुदा बदमाश की चाकू मारकर हत्या, गैंगस्टर तपन सरकार के भांजे से पुलिस कर रही पूछताछ…

दुर्ग। शहर के एक निगरानीशुदा बदमाश की बीती रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने मिलकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है आपसी रंजिश की वजह से इस घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया है.

घटना बीती रात जेवरा चौकी क्षेत्र स्थित इंदर ढाबा की बताई जा रही है, जहां पहले से ही खड़े नकाबपोशों ने निगरानीशुदा बदमाश अवतार मरकाम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला का मौत के घाट उतार दिया.

बताया जा रहा है पूर्व में जेल से छूटे बदमाश ने पुराने मामले में अवतार मरकाम को बदला लेने की धमकी दी थी. मामले में सुलह कराने के लिए आकाश मजूमदार ने फोन कर अवतार को इंदर ढाबा बुलाया था. देर रात वह इंदर ढाबा के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से मौजूद नकाबपोशों ने मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अवतार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button