बर्थडे केक काटने के लिए मुंह के पास ले गया शख्स, तभी अचानक से हो गया धमाका

वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक अपने दोस्तों के बीच बैठा है और केक काटने की तैयारी कर रहा है। सभी लोग खुश हैं और माहौल पूरी तरह मस्ती से भरा है। युवक जैसे ही केक को अपने चेहरे के पास लाता है, तभी जोरदार धमाका हो जाता है।
जन्मदिन का दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर केक काटते हैं, मस्ती करते हैं और खूब हंसी-खुशी के पल बिताते हैं। लेकिन सोचिए अगर इसी केक काटने के दौरान कुछ ऐसा हो जाए जिससे माहौल अचानक डर और हैरानी में बदल जाए तो क्या होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक अपने दोस्तों के बीच बैठा है और केक काटने की तैयारी कर रहा है। सभी लोग खुश हैं और माहौल पूरी तरह मस्ती से भरा है। युवक जैसे ही केक को अपने चेहरे के पास लाता है, तभी जोरदार धमाका हो जाता है। धमाके के साथ ही केक के टुकड़े चारों ओर बिखर जाते हैं। यह नजारा इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं।
बर्थडे केक में हुआ धमाका
धमाके के बाद बर्थडे बॉय पहले अपनी आंखों को मलते हुए इधर-उधर देखने लगता है। ऐसा लग रहा था मानो वह समझ ही नहीं पा रहा कि अचानक क्या हो गया। कुछ ही सेकंड बाद वह डर के मारे अपने घर के पास बने स्विमिंग पूल में कूद जाता है। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में बैकग्राउंड में मौजूद लोगों की हंसी भी सुनाई देती है। इसी से कई लोगों का मानना है कि यह दोस्तों की पहले से प्लान की हुई शरारत थी। शायद उन्होंने केक में कुछ ऐसा लगाया था, जिससे धमाका हो सके और यह मजाकिया सरप्राइज बन जाए। हालांकि, जिस तरह से बर्थडे बॉय ने रिएक्ट किया, वह वाकई में देखने लायक था। उसका डर, हैरानी और घबराहट। सब कुछ साफ नजर आ रहा था।
लोगों के बीच खूब वायरल हुआ वायरल
नेटीजंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहद मजेदार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह दोस्तों के बीच की मजेदार याद बन जाएगी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की शरारत खतरनाक भी हो सकती है और इससे चोट लगने का खतरा रहता है। कुछ सेकंड का यह वीडियो न्यूजफ्लेयर ने रॉयटर्स कनेक्ट के जरिए साझा किया था। वीडियो के सामने आने के बाद यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं और अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं।



