जरा हट के

खाना देने के लिए मगरमच्छों के झुंड में पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Magarmach Ka Video: वायरल वीडियो में शुरुआत में कुछ साफ नजर नहीं आता है, लेकिन कुछ सेकेंड बाद ऐसा कुछ दिखता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। दरअसल, एक आदमी बहुत सारे मगरमच्छों के बीच में खड़ा है और वो उन्हें मांस खिला रहा है। 

Magarmach Ka Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। वर्तमान में हर किसी पर रील बनाने का जुनून सवार है। लोग इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अपनी जान भी खतरे में डाल रहे हैं। लोगों का ज्यादातर समय रील देखने में व्यतीत होता है। 

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है कि यह वायरल हो गया है। 

वायरल वीडियो में शुरुआत में कुछ साफ नजर नहीं आता है, लेकिन कुछ सेकेंड बाद ऐसा कुछ दिखता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। दरअसल, एक आदमी बहुत सारे मगरमच्छों के बीच में खड़ा है और वो उन्हें मांस खिला रहा है। 

वह उन्हें मांस ऐसे खिला रहा है जैसे वो खतरनाक जानवरों को नहीं बल्कि बच्चों को खाना खिला रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि यह साधारण नहीं है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘भाई का यमराज के साथ उठना बैठना है। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- कितने तेजस्वी लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का यमराज से दोस्ती है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button