गाड़ी की बोनट पर बैठकर फोटो खींच रहा था शख्स, तभी अचानक आ गया शेर

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में कुछ दोस्त घूमने निकले हैं। इस दौरान वह एक जगह अपनी गाड़ी रोककर फोटो क्लिक कर रहे हैं। साथ ही मस्ती भी कर रहे हैं।
अगर आपके सामने अचानक शेर आ जाए, तो आप क्या करेंगे? अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जंगल की सैर कर रहे एक शख्स के सामने अचानक शेर आ जाता है। इसके बाद उसकी प्रतिक्रिया देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में कुछ दोस्त घूमने निकले हैं। इस दौरान वह एक जगह अपनी गाड़ी रोककर फोटो क्लिक कर रहे हैं। साथ ही मस्ती भी कर रहे हैं। इनमें से एक दोस्त गाड़ी की बोनट पर बैठक फोटो क्लिक कर रहे हैं। तभी अचानक से एक शेर दबे पांव वहां पहुंच जाता है और गाड़ी के बगल में आकर खड़ा हो गया।
थोड़ी देर की मस्ती के बाद जैसे ही बोनट पर बैठे शख्स की नजर शेर पर पड़ती है, वैसे ही उसके प्राण सूख जाते हैं। गाड़ी में बैठे दोस्तों की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि शेर काफी देर तक उस शख्स के बगल में खड़ा था, लेकिन उसका ध्यान शेर पर नहीं गया था और वह अपनी मस्ती में डूबे हुए थे।
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक करीब दो करोड़ लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और सवाल पूछा है कि क्या सभी अभी जिंदा हैं।
कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो एआई से बनाया है, कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो सही है। एक्स एआई ग्रोक ने कुछ लोगों के सवालों का जवाब दिया है। बताया है कि वीडियो में दिख रहा शेर असली है यह तंजानिया के सेरेन्गेटी में 2015 में हुई घटना का प्रामाणिक फुटेज है, जहां शेरों ने सफारी वाहन के टायर चबा लिए थे। हालांकि, वीडियो को हास्य के लिए संपादित किया गया है। इसमें तैरती खोपड़ी वाले इमोजी जैसे प्रभाव जोड़ दिए गए हैं। हालांकि, ”अमर उजाला” इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है



