उत्तरप्रदेश

बारिश के साथ बरसी आफत…बिजली गिरने से भाजपा नेता की दर्दनाक मौत, छत पर पानी निकालते समय हादसा

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बारिश के बीच छत पर भरा पानी निकालते समय आकाशीय बिजली गिरने से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानगर मण्डल के सेक्टर संयोजक बलराम सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार शाम बलराम सिंह (40) मूसलाधार बारिश की वजह से छत पर भर गया पानी निकाल रहे थे। 

तभी आकाश में तेज बिजली कड़की और बलराम पर आ गिरी। चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो बलराम निष्प्राण पड़े नजर आए। उनके भाई और पड़ोसी उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button