रोजगार

देश की नामी कंपनी में नौकरी पाने का मौका…यूपी में यहां 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

सुल्तानपुर: अब देश की सबसे बड़ी कंपनी में युवाओं को काम करने का मौका मिलने जा रहा है. दरअसल युवाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें एल&टी जैसी दिग्गज कंपनी प्रतिभाग कर रही है और अलग-अलग डिग्री धारकों को अच्छी सैलरी के साथ उनको नौकरी करने का मौका देंगे. तो आइए जानते हैं इसमें कौन-कौन से लोग नौकरी प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे और अभ्यर्थियों को कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लाने होंगे….

यहां लगेगा रोजगार मेला 
सुल्तानपुर जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी डॉक्टर दिनकर कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा पयागीपुर चौराहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जो 21 जून 2025 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी एल & टी योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका देगी. जहां कंपनी अच्छी सैलरी के साथ-साथ कैंटीन और ट्रेवल की भी सुविधा प्रदान करेगी. सबसे खास बात यह है कि इस रोजगार मेले में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

यह होनी चाहिए योग्यता 
रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही आईटीआई डिग्री होना अनिवार्य है. इस भर्ती अभियान के सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी ट्रेड के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. अप्रेंटिस करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस मेले में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएंगी. इसके साथ ही www.rojgaarsangam.up.gov.in पर इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

लगेंगे यह डाक्यूमेंट्स 
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल हो रहे इच्छुक अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स के तौर पर 10th,12th, आईटीआई की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, सीवी और 5 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. ध्यान रहे कि सभी कागजात की 2 प्रति अवश्य लाएं. इसके अलावा अभ्यर्थी किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर पर संपर्क कर सकते हैं.

इतना मिलेगा स्टाइपेंड & वेतन 
अप्रेंटिस में सिलेक्शन पाने वाले युवाओं को 18000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. वहीं टेंपरेरी पदों पर सिलेक्शन पाने वाले युवाओं को 20 हजार वेतन दिया जाएगा. काम करने का स्थान बैंगलुरू होगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button