मध्यप्रदेश

देवर संग भागी दो बच्चों की मां, पति पहुंचा थाने, बोला- सोना-चांदी, नगदी सब ले गई

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रोज एक दो बच्चों कि मां चचेरे देवर संग फरार हो गई। पति हल्काई कुशवाहा ने बताया कि मेरी 25 वर्षीय पत्नी कलावती कुशवाहा गांव के ही अखिलेश कुशवाहा के साथ भाग गई है। जो रिश्ते में मेरा चचेरा भाई लगता है। पति ने बताया कि हमारे दो बच्चे हैं जिनमें से एक बच्चे की उम्र 13 साल है जो अपने मामा के यहां है तो दूसरे बच्चे को वह अपने साथ ले गई है जिसकी उम्र लगभग 8 साल है। पत्नी अपने साथ 10000 नगर एवं कीमती आभूषण जिसमें सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, सोने की लॉकेट, चांदी की पायल, कमर का बिछुआ जिसका वजन 350 ग्राम है।

पीड़ित पति ने बताया घर के बाहर अखिलेश कुशवाहा स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया और मेरे साथ मारपीट कर पत्नी को लेकर चला गया। जिसको लेकर प्रार्थी ने थाने में जाकर आवेदन दिया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button