जरा हट के

सबसे खतरनाक जेल, जहां लोहे के बिस्तर पर सोते हैं कैदी, नहीं देख सकते सूरज, दिल दहला देगा नजारा!

दुनिया में जैसे-जैसे जुर्म बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बेहतर और सुरक्षित जेलों की जरूरत पड़ना लाजमी है. ऐसे में कई देशों ने अपने यहां ऐसे स्पेशल जेल बनाए हैं, जिसमें चिड़िया भी पर मार सकती. सेंट्रल अमेरिका में मौजूद देश, एल सैलवाडोर (El Salvador prison) भी ऐसा ही एक देश है, जहां एक खास तरह का जेल बनाया गया है. इस जेल में बेहद खूंखार कैदी होते हैं. यूं तो इस जेल (World’s toughest prison) में 40 हजार कैदी रह सकते हैं, मगर उनके रहने की जो स्थिति है, वो बेहद बुरी है और अंदर की तस्वीरें आपको हैरान कर देंगी.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार एल सैलवाडोर के टेकोल्यूका शहर में टेरिरिज्म कंफाइनमेंट सेंटर (Terrorism Confinement Center) बनाया गया है. इसका निर्माण जनवरी 2023 में पूरा हुआ था और इस जेल में 40 हजार कैदी रह सकते हैं. देश में जुर्म का स्तर काफी ज्यादा था, इस वजह से वहां के राष्ट्रपति नाएब बुकेले ने प्रण लिया था कि वो अपराध को कम करेंगे. नार्को गैंग पर शिकंजा कस्ते हुए उनके राज में ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारियां हुईं. जिसके बाद बीते 20 महीनों में 70 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया.

24 घंटे आर्टिफिशयल लाइट में रहते हैं कैदी
अधिकतर कैदियों को इस जेल में डाला गया. ये एक अभेद्य किला है, जिसके अंदर किसी बहारी के लिए घुस पाना, या कैदियों के लिए बाहर निकल पाना असंभव है. इस जेल में 24 घंटे आर्टिफिशियल लाइट जलती है. जो कैदी एक बार इसके अंदर आ जाता है, वो सूरज की रोशनी नहीं देख पाता. कैदियों को चावल, अंडे, पास्ता, आदि जैसी चीजें परोसी जाती हैं, पर उन्हें ये सब हाथ से ही खाना पड़ता है क्योंकि चाकू-छुरी से वो हमला कर सकते हैं.

मानवाधिकार का ब्लैक होल!
100 स्क्वायर मीटर के सेल में 2 टॉयलेट और 2 सिंक है जिसे कैदियों को शेयर करना पड़ता है. उन्हें सिर्फ लोहे की पतली चादर से बने बिस्तर पर सोना पड़ता है. उन्हें पूरे दिन में 30 मिनट खाली वक्त मिलता है, जिसमें वो एक्सरसाइज कर सकते हैं. हालांकि, उस दौरान उन्हें डंबल या अन्य जिम के अपकरण नहीं मिलते हैं. ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स इसे मानवाधिकार का ब्लैक होल कहते हैं, जो मानवाधिकार के सारे नियमों-अधिकारों को निगल जाता है. इस जेल में देश के खूंखार अपराधी, ड्रग्स तस्कर, हत्यारे आदि मौजूद हैं. उन्हें काबू में करने के लिए सिपाहियों को कई तरह के हथियार दिए गए हैं. कैदियों के शरीर पर उनके गैंग के निशान टैटू के रूप में बने रहते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button