छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर अंदर घुसा बदमाश और 70 हजार का सोने का जेवर लेकर फरार

सूरजपुर।  मुख्यमार्ग में दिनदहाड़े आस्था ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए बदमाश ने करीब 70 हजार के जेवरात लेकर फरार होगा. यह घटना दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. दुकान संचालक ने इस घटना की FIR पुलिस में दर्ज कराई है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाश दोपहर करीब 12 बजे दूकान में ग्राहक बनकर घुसा और दूकान संचालक से जेवर दिखाने को कहा. इस दौरान जब दुकान संचालक का ध्यान उससे हटा तो उसने सोने का झुमका और लॉकेट उठा लिया और जेवरात लेकर फरार हो गया. इस दौरान दूकानदार काउंटर के अंदर थे जिसके कारण वह उस बदमाश को पकड़ नहीं सके. जब तक वह बाहर आए तब तक वह काफी दूर तक जा चुका था. दूकान संचालक ने बताया की बदमाश कुछ दूर जाकर एक बाइक सवार के साथ फरार हो गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button