छत्तीसगढ़

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल मंत्री, कहा- विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा सबसे अहम

रायपुर। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा सबसे अहम है, यदि स्कूली शिक्षक लक्ष्य का निर्धारण करते हुए और संकल्प लेते हुए बच्चों को मन से पढ़ाएंगे तो निश्चित ही हमारे बच्चे प्रदेश के नाम को गौरवांवित करेंगे. ये बात महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर के जिला स्तरीय शाला प्रवेश कार्यक्रम में कही.

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी, पालक व शिक्षकों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश से कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके साथ ही उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर किया गया. उसके बाद सूरजपुर जिले अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले विकास के बिंदुओं से की गई, जिसका प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया. इसमें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार व गतिविधियों की संक्षिप्त झलकियों का प्रदर्शन किया गया.

प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के साथ-साथ उनके पालकों का भी सम्मान किया गया. इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट प्रदान करने की बात कही गई. कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को सामग्री वितरण और बालिकाओं को सरस्वती योजना अंतर्गत साइकिल प्रदान की गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button