छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सुनाई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अलग-अलग द्रोणिका और ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। सिक्किम से उत्तर उड़ीसा तक द्रोणिका 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा दूसरा द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

मौसम में बदलाव के चलते छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वहीं दो दिनों के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होने की बात भी मौसम विभाग की तरफ से कही गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश की राजधानी रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button