ट्रेन में घूमकर पावर बैंक बेच रहा था शख्स, दिखा रहा था शानपट्टी, लड़के ने खोली पोल, हुई दना-दन कुटाई

सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर कभी किसी लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी सामान बेचने वाले शख्स का अंदाज. लोग इन वीडियोज को खूब पसंद करते हैं. लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो हमारी आंखें खोल देते हैं. सस्ता माल लेने के चक्कर में हममें से ज्यादातर लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स पावर बैंक बेचते दिखाई दे रहा है. फिर अचानक ऐसा कुछ होता है कि बेचने वाले की दना-दन कुटाई शुरू हो जाती है.
अब आप सोच रहे होंगे कि बेकार में ही ट्रेन के पैसेंजर्स ने पावर बैंक बेच रहे शख्स की कुटाई कर दी. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल, पावर बैंक बेच रहे युवक की शानपट्टी देखने के बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. हालांकि, वो बार-बार अपने पावर बैंक को वापस मांगने की जिद कर रहा था, लेकिन लोग कहां मानने वाले थे. यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 55 हजार लोगों ने लाइक किया है, जबकि 1 हजार के आस-पास कमेंट्स आए हैं.



