राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग में पकड़े गए शख्स ने खुद को बताया शशि थरूर का PA, कांग्रेस सांसद बोले- एक्शन हो

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो लोगों को गोल्ड स्मलिंग के मामले में पकड़ा है. इसमें से एक ने खुद को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का निजी सहायक (PA) बताया है. दोनों शख्स के पास से कस्टम अधिकारियों ने करीब 500 ग्राम सोना बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में शशि थरूर की सफाई भी आ गई है. उन्होंने बताया है कि स्मलिंग में पकड़ाने वाला शख्स फिलहाल उनके यहां काम नहीं करता है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिल्ली कस्टम विभाग ने 29 मई को शक होने पर दो लोगों की दिल्ली एयरपोर्ट पर तलाशी ली. तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 500 ग्राम सोना मिला. पकड़े गए शख्स में से एक की पहचान शिव कुमार के तौर पर हुई. शिव कुमार ने दावा किया है कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर का PA है. कस्टम अधिकारी आरोपी से आगे की पूछताछ कर रहे हैं.

इस मामले में कस्टम विभाग का बयान भी सामने आया है. विभाग ने कहा है कि संदेह के आधार पर IGI एयरपोर्ट पर एक शख्स के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग की तस्करी का मामला दर्ज किया है. वह 29 मई को फ्लाइट टीजी-323 से बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था. जांच में एक और शख्स मिलीभगत का पता चला. वह यात्री को लेने एयरपोर्ट आया था और तस्करी में भी मदद की थी. जांच करने पर 500 ग्राम की सोने की चेन बरामद की गई. जांच में पता चला है कि आरोपी के पास वैध एयरोड्रम एंट्री परमिट था. संसद सदस्य के लिए प्रोटोकॉल टीम के एक हिस्से के रूप में रिसीवर के एयरोड्रम एंट्री परमिट हासिल करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. बरामद किए गए सोने की कीमत 35.22 लाख रुपये है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button