राष्ट्रीय

22 अप्रैल मॉर्निंग की ताजा खबर : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार के साथ आज आमेर का किला घूमेंगे

बड़ी खबर…

  • अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ आज जयपुर में आमेर का किला घूमेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।
  • अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भी लोगों से बातचीत करेंगे।

पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक

भारत सरकार ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने 21 अप्रैल को यह घोषणा की। पोप फ्रांसिस का निधन बीमारी के बाद सोमवार को हो गया। उनके सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।

अमेरिका में चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अमेरिका की धरती से कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है और सिस्टम में कुछ गड़बड़ है। ब्राउन यूनिवर्सिटी में संबोधन के दौरान राहुल ने कहा कि मैंने यह कई बार कहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।

टाटा की इस कंपनी के शेयर ने भरी ऊंची उड़ान

शेयर मार्केट में सोमवार को काफी तेजी रही। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1000 अंक पार कर गया। वहीं सोमवार को कई बड़ी कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उछाल आया। इस समय कंपनियां वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर रही हैं। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) ने भी हाल में चौथी तिमाही के अपने नतीजे घोषित किए हैं। इसमें कंपनी का मुनाफा कम हो गया है, बावजूद इसके सोमवार को इसके शेयर ने ऊंची छलांग लगा दी।

गुजरात ने कोलकाता को घर में घुसकर धो डाला

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की दमदार फिफ्टी के बाद कसी हुई गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके घर में 39 रन से हरा दिया। मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में केकेआर 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button