ज्योतिषी

उंगलियों के जोड़ बताते हैं जीवन के चौंका देने वाले राज, जानें भविष्य में कितनी तरक्की करेंगे आप

हमारे हाथ की उंगलियां तीन भागों में विभाजित होती हैं, जिसमें हर उंगली के बीच में दो जोड़ होते हैं। इन्हें उंगलियों की गांठ भी कहा जाता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हर व्यक्ति की हाथ की उंगलियों की गांठ की बनावट अलग-अलग होती है। कुछ लोगों की ये गांठें बहुत हल्की दिखाई देती हैं, कुछ लोगों की बहुत ज्यादा उभरी हुई और काफी लोगों में ये गांठें किसी-किसी उंगली में सिर्फ एक ही नजर आती है। इन गांठों को विचार, कार्य और प्ररेणा सूचक माना जाता है। इनकी बनावट से आप अपने बारे या सामने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। आइए विस्तार से जानें कि उंगलियों की ये गांठें हमें हमारे भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में क्या जानकारी देती हैं।

तर्जनी उंगली के जोड़

अंगूठे के बिल्कुल बगल वाली उंगली को तर्जनी उंगली कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगली में सिर्फ नीचे की गांठ स्पष्ट हो, तो ऐसे लोग कुछ भी सीखने या समझने में काफी समय लेते हैं। इन्हें रोजमर्रा के कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, अगर तर्जनी उंगली में सिर्फ ऊपर वाली गांठ हो, तो ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। ये लोग किसी भी काम को समझदारी के साथ आसानी से कर सकते हैं। अगर तर्जनी उंगली में दोनों जोड़ नजर आते हैं, तो ऐसे लोग थोड़े आलसी हो सकते हैं। वहीं, अगर उंगली की दोनों गांठें नजर न आती हों, तो ऐसे लोगों का दिमाग तेज होता है और ये लोग अपने कार्यों में मेहनत से हमेशा सफलता हासिल करते हैं।

मध्यमा उंगली के जोड़

अगर मध्यमा यानी बीच वाली उंगली के केवल निचले भाग में गांठ हो, तो यह बताता है कि आपको किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और कई बार असफलता भी मिल सकती है। अगर मध्यमा उंगली के केवल ऊपर वाले भाग की गांठ स्पष्ट हो तो इसका अर्थ है कि आप दृढ़निश्चय हैं और अगर किसी काम में सफलता न मिले, तो कभी भी हार नहीं मानते हैं। उस काम को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। इस उंगली में दोनों गांठें नजर आती हैं, तो ऐसे लोग व्यापार में तेजी से सफलता हासिल करते हैं। लेकिन अगर सावधानी न बरतें, तो उतनी ही तेजी से असफलता भी हासिल हो सकती है। मध्यमा उंगली में किसी भी गांठ का स्पष्ट न नजर आना बताता है कि आप बहुत विद्वान हैं और आगे चलकर सफल व्यापारी बनेंगे। साथ ही, ऐसे लोग भविष्य में जरूरतमंदों की बहुत मदद करते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button