छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक ने सदन में उठाया सरकारी डॉक्टरों के घर से प्रैक्टिस करने का मामला, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- चिंता जायज…

रायपुर। सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक भैया लाल रजवाड़े ने कहा कि सरकारी डॉक्टरों के घर से प्रैक्टिस करते हैं और सरकारी अस्पतालों में आने वाला हर केस रेफर किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आपकी चिंता जायज है, मैं भी इससे अवगत हूं. 

स्वास्थ्य मंत्रीने कहा कि 15 दिन के भीतर बैकुंठपुर जिला अस्पताल सिविल सर्जन होगा. एनेस्थीसिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ और दूसरे डॉक्टर दिए जाएंगे. भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने बॉन्ड डॉक्टर की समस्या को उठाया. स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि 1079 विशेषज्ञ डॉक्टर की भर्ती होने जा रही. 8084 नर्सिंग स्टॉफ से लेकर भृत्य तक की नियुक्ति होगी. कुल 10 हजार के करीब स्टाफ और डॉक्टर इस साल भरे जाएंगे. मैं मानता हूं कि डॉक्टर की कमी है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोई भी सदस्य डॉक्टर लेकर आएगा 24 घंटे में उनकी भर्ती की जाएगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button