अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का पहला गाना रिलीज, ‘पुष्पा पुष्पा’ की रट पर एक्टर के हुक स्टेप ने किया क्रेजी

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टाइटल ट्रैक का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब यह फाइनली रिलीज हो चुका है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा पुष्पा’ ट्रेंड कर रहा था और फैंस भी शाम के पांच बजने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गाना सामने आया, तो फैंस झूम उठे। इसमें पुष्पा बने अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा पुष्पा’ की रट पर अपना हुक स्टेप या यूं कहें कि सिग्नेचर स्टाइल करते नजर आए।
हालांकि ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने में एक ट्विस्ट है। दरअसल मेकर्स ने ‘पुष्पा पुष्पा’ का वीडियो सॉन्ग नहीं, बल्कि लिरिकल रिलीज किया है। यानी वीडियो देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पर फैंस लिरिकल में ही खुश हो गए हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूट्यूब पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है। फैंस ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।
पुष्पा पुष्पा’ की धूम, फैंस हुए क्रेजी
एक फैन ने यूट्यूब पर कमेंट लिखा है, ‘तबाही आने वाली है, थाम लो।’ एक और फैन ने लिखा, ‘न बॉलीवुड का राज और ना हॉलीवुड का, अब सिर्फ पुष्पा राज’। एक और कमेंट है- अल्लू अर्जुन सर एकदम फायर हैं। इसी तरह के कमेंट्स के ‘पुष्पा पुष्पा’ गाना गुलजार है।



