छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ने यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों से की अपील, कहा- हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में दें बढ़ावा…

रायपुर. वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज शनिवार को रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने (OP Chaudhary) लोगों से हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देने की अपील की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी OP Chaudhary ने दोपहिया वाहनों के चालकों के लिए हेलमेट के उपयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना जान जाने का एक प्रमुख कारण है। लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं और हेलमेट का उपयोग नहीं करते। जब तक स्वयं पर विपदा नहीं आती, तब तक लोग मामले की गंभीरता को नहीं समझते। किसी की असमय मृत्यु से पूरा परिवार प्रभावित होता है।”

चौधरी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा और अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और गाड़ी चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। उन्होंने रायगढ़ पुलिस के इस अभियान की सराहना की और प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने और लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए नियमानुसार चालानी कार्रवाई के साथ हेलमेट का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पांच हजार से अधिक लोगों को हेलमेट वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य में जिले के उद्योगों और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी (OP Chaudhary) ने बिना हेलमेट के चल रहे दोपहिया चालकों को समझाइश देते हुए हेलमेट का वितरण किया। इस दौरान सभी से सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट पहनने की अपील की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और आम नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button