मध्यप्रदेश

किसान की बेरहमी से हत्या! निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

छतरपुर : छतरपुर में मॉब लिंचिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किसान शंकर पटेल पिता धर्मदास पटेल (उम्र 46) की लोगों ने किसान को क्रूरतापूर्वक निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों में आधा दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, 2003 में मृतक शंकर पटेल किसान के पिता धर्मदास पटेल को इन्हीं लोगों के परिवार वालों ने खेत पर मौत के घाट उतारा था। घटना बमीठा थानांतर्गत खैरी राटियां हार की घटना। फिलहाल पुलिस ने 6 पुरूष तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खजुराहो एस डी ओ पी बमीठा टी आई पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button