उत्तरप्रदेश

जलाकर सो रहा था परिवार, महिला और दो बच्चों की दम घुटने से मौत, अंगीठी

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में  एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर घर में सो रही महिला और उसके दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। दरअसल, ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के कारण यह हादसा हुआ। बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरविंद कुमार ने बताया कि बांगरमऊ के न्यू कटरा मोहल्ला निवासी और फौज में सूबेदार आलोक सिंह वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं और यहां घर पर उनकी पत्नी रचना (35) अपने सात वर्षीय बेटे वैभव और चार वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग जब इनके घर दूध वाला आया और उसके बार-बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने इनके परिजनों को सूचना देकर पूरी बात बताई। 

कमरे में जल रही थी अंगीठी 
परिजन एफ चौरासी थाना क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि मुन्नीखेड़ा गांव से पति के परिजनों के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया। बिस्तर पर रचना और वैष्णवी के शव पड़े थे और पलंग के नीचे वैभव का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। आलोक सिंह के भाई पंकज सिंह ने बताया कि उनके भाई ने सोमवार को कई बार भाभी को फोन किया, लेकिन जब किसी ने भी फोन नहीं उठाया तो उन्होंने यह मानकर दुबारा फोन नहीं किया कि सभी सो रहे होंगे। पुलिस ने बताया कि कमरे में अंगीठी जल रही थी और पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दम घुटने से तीनों की जान गई। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button