छत्तीसगढ़

अस्पताल में ही जाम छलका रहे कर्मचारियों ने नशे में नर्स पर अश्लील टिप्पणी की, मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई- बीएमओ

दुर्ग.  जिले में धमधा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अस्पताल में ही शराब पी और महिला नर्स पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. अस्पताल में ही जाम छलका रहे कर्मचारियों ने नशे में नर्स पर अश्लील टिप्पणी की, इस मामले में बीएमओ ने कहा की जांच के बाद कार्रवाई होगी- 

वायरल वीडियो में जीवनदीप समिति द्वारा नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य राजपूत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही ड्यूटी के समय शराब पीते नजर आ रहे हैं. ऑपरेटर अस्पताल में ही कार्यरत एक महिला स्टाफ नर्स पर अश्लीलल टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत फार्मेसिस्ट प्रमोद जोशी भी दिखाई दे रहे. दिनदहाड़े अस्पताल में ही शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. इस वीडियो के बारे में जब धमधा विकासखंड के बीएमओ डॉ. डीपी ठाकुर से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने एक टीम बनाकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही. वहीं वायरल वीडियो के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button