छत्तीसगढ़

डॉक्टर ने पेट दर्द से पीड़ित बच्चे को बिना देखे कर दिया रेफर, रास्ते में हुई मौत, नशे में धुत्त मिला डॉक्टर

कांकेर. जिले के कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ इकलौते डॉक्टर ने अस्पताल में एक बच्चे को पेट दर्द की शिकायत लेकर परिजन पहुंचे तो इसी डॉक्टर ने बिना देखे रेफर करने कह दिया, जहां रास्ते में 10 वर्षीय मंयक पटेल पिता टिकेश पटेल की मौत हो गई. वही डॉ. शीतल दुग्गा कोयलीबेड़ा में सड़क पर शराब के नशे में धुत पड़ा मिला. इसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा. वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है.

बता दें कि कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टर पदस्थ हैं. वर्तमान में सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल संचालित किया जा रहा. स्टाफ कम होने के बावजूद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शीतल दुग्गा शराब के नशे में धुत रहता है. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को देखे बिना ही रेफर कर दिया. प्राथमिक उपचार मिलता तो बालक की जान बच सकती थी. इस घटना के कुछ देर बाद जब डॉक्टर को तलाश किया गया तो वह सड़क पर नशे में धुत मिला, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस वीडियो में बातचीत कर रहे लोगों से डॉक्टर अभद्रता कर गाली-गलौज कर रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टर पदस्थ हैं, लेकिन कार्यरत सिर्फ एक एमबीबीएस डॉक्टर शीतल दुग्गा हैं. यहां पदस्थ डॉ. एके सम्भाकर अन्तागढ़ में अटैच हैं. डॉ. दीपक साहू पीजी करके आने के बाद से ईएल पर चले गए हैं. डॉ. मनोरंजन चारा पीजी करने गए हैं. शेष पद रिक्त हैं, जिससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button