छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ में सजेगा बागेश्वर वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार

रायपुर. इस बार राजिम कुंभ में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना दिव्य दरबार लगाएंगे. कोटा गुढ़ियारी में चल रही अपनी हनुमंत कथा के दौरान पं. धीरेंद्र ने धर्मस्व, संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा राजिम कुंभ में पधारने के निमंत्रण पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान की.

आज बृजमोहन अग्रवाल ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का श्रवण किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया. इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातनियों को जगाने का श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं. उनकी कथा, उनकी वाणी का प्रभाव जनमानस में दिखाई पड़ता है. हमारा सौभाग्य होगा कि त्रिवेणी संगम राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक होने वाले कुंभ आयोजन में वे पधारेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button