जनपद अध्यक्ष के पति ने युवक को दी जान से मारने की धमकी, आक्रोशित समाज ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, मामला दर्ज

गरियाबंद।रोहनागुड़ा निवासी रमेश नागेश ने बताया कि देवभोग जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल के पति दीपक सिंघल ने मोबाइल में अश्लील शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसकी िशकायत रमेश नागेश ने पंडरा माली समाज समेत सामाजिक लोगों के साथ थाना पहुंच कर लिखित में दर्ज कराई। देवभोग जनपद अध्यक्ष पति दीपक सिंघल के खिलाफ देवभोग पुलिस ने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
रमेश बाड़ीगांव पटवारी का सहयोगी है। छविलाल ध्रुव बाड़ीगांव हल्का पटवारी है, जो दीपक सिंघल की जमीन का सी फार्म बनाया था। पटवारी छविलाल ने यह सी फार्म रमेश को 13 अगस्त के शाम को दिया था, इस दिन रमेश को दीपक का घर बंद मिला था। इसलिए वो 14 अगस्त को फार्म देने उनके घर पंहुचा था। दीपक को जैसे ही रमेश ने कॉल किया उसने गाली गलौज करना शुरू किया, जिसकी रिकार्डिंग जम कर वायरल हुई थी। घटना से माली समाज में जबर्दस्त आक्रोश था। कई दौर के मीटिंग के बाद समाज के लोगों आज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले में थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि शिकायत मिलते ही दीपक सिंघल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



