मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ ने किया कब्जा, आर माधवन की खलनायकी का चला जादू, 7वें दिन फिल्म की हुई शानदार कमाई

नई दिल्ली. अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस मूवी पर लोग भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म का हफ्तेभर से बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा कब्जा है. हर दिन ‘शैतान’ देशभर में ताबड़तोड़ करोड़ों की कमाई कर रही है. 6 दिनों में अजय देवगन की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. जानिए 7वें दिन ‘शैतान’ ने देशभर में कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. पहले दिन इस मूवी की कमाई का खाता डबल डिजिट से खुला था. ओपनिंग डे पर ‘शैतान’ ने 14.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन 18.75 करोड़, तीसरे दिन 20.5 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पांचवें दिन 6.5 करोड़, छठवें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब ‘शैतान’ के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.

शैतान’ ने देशभर में कर ली छप्परफाड़ कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने देशभर में 7वें दिन यानी गुरुवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद आंकड़े में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. इस तरह ‘शैतान’ घेरलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक टोटल 79.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. भारत में ये फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के आंकड़े को छू जाएगी.

विदेशों में भी बजा ‘शैतान’ का डंका
अजय देवगन की हॉरर फिल्म ‘शैतान’ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है. ये मूवी 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है. सिर्फ 6 दिनों में ‘शैतान’ 108 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button