छत्तीसगढ़

नगर निगम मुख्यालय के पीछे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, हत्या या फिर….जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग। भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे और सुपेला सब्जी मंडी से लगे एरिया में एक 32 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और फरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि भिलाई नगर निगम मुख्यालय भवन के पीछे सुनसान एरिया में एक युवक की लाश पड़ी है।

पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जब सिनाख्त करवाई गई तो लोगों ने बताया कि उस युवक को सुपेला सब्जी मंडी में देखा गया है। सुपेला सब्जी मंडी के व्यापारियों से जब पहचान कराई गई तो उन्होंने उसकी पहचान महेन्द्र पाटिल निवासी राम नगर भिलाई के रूप में की। व्यापारियों ने बताया कि महेंद्र सुपेला सब्जी मंडी में ही हमाली का काम करता था। वो तीन भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। व्यापारियों ने बताया कि वो काफी नशा करता थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button