छत्तीसगढ़

खेत में युवक की फंदे पर लटकी मिली लाश, 3 महीने पहले इसी गांव में 15 लोगों ने किया था सुसाइड अटेम्प्ट

 गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव से एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है. पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसी गांव में तीन महीने पहले 20 दिन में 15 लोगों ने सुसाइड अटेम्पट किया था, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से एक्सपर्ट्स की टीम जांच के लिए गांव पहुंची थी. 

जानकारी के मुताबिक, युवक की लाश घर से कुछ दूर स्थित खेत में मौजूद झोपडी में फंदे पर लटकता मिला है. खेत मृतक के मामा का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान इंदागांव के पुजारी पारा निवासी 35 वर्षीय रॉबिन ध्रुव के रूप में हुई है. वह आज सुबह अपने घर से निकला था. ममेरा परिवार के लोग जब आज खेत पहुंचे तो लारी में फंदा बना कर लटका हुआ था.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को बरामद पर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की 15 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन दोनों उसे कोई बच्चा नहीं है. माता-पिता दोनों स्वर्गवास हो गए हैं. वह मजदूरी करता था. युवक के सुसाइड की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. फिलाहाल पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं

बता दें कि 3 महीने पहले इंंदागांव में चर्चा में आया था. दरअसल 20 दिनों के भीतर 15 लोगों ने सुसाइड की कोशिश की थी. 3 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद लगातार हो रहे आत्महत्या के प्रयासों को देखते हुए मनोरोज विशेषज्ञों की टीम ने कई बार गांव का दौरा कर जांच किया गया. जांच में नशे की लत, घरेलू कलह और बेरोजगारी मुख्य कारण सामने आए थे. जांच में यह भी सामने आया कि गांव में बनने वाली कच्ची शराब में जानलेवा सामग्री जैसे यूरिया, तंबाकू के पत्ते और धतूरे का इस्तेमाल हो रहा था, जो मानसिक संतुलन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button