छत्तीसगढ़

घर में घुसकर BJP नेता को गोली मारने की कोशिश करने वाले आरक्षक निलंबित

बीजापुर.  जिले में भाजपा नेता पर उनके ही सुरक्षाकर्मी द्वारा बंदूक तानने पर आरक्षक नागेश टिंगे को तत्काल निलंबित कर दिया गया. आरक्षक नागेश टिंगे ने भाजपा नेता बिलाल खान को घर में घुसकर सर्विस रायफल से गोली मारने की कोशिश की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

यह घटना भोपालपट्टनम की है. टीआई जीवन कुमार जांगड़े ने बताया, भाजपा नेता बिलाल खान भोपालपट्टनम के निवासी हैं, जो घर के अंदर आराम कर रहा था. इस दौरान उसके सुरक्षाकर्मी ने घर में घुसकर अपने सर्विस रायफल से बिलाल को गोली मारने की कोशिश की. सुरक्षा में लगे दूसरे जवान ने मोचा संभाला और तत्काल रायफल छीनकर पुलिस को सूचना दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से भोपालपट्टनम टीआई ने रायफल जब्त कर घटना की जांच की. भाजपा नेता पर अभद्रता व नशे की हालात में पेश आने पर सुरक्षाकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. घटना की जांच जारी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button