जरा हट के

फन फैलाए खड़ा था कोबरा, प्यार से चाटने लगी गौमाता, सांप भी हुआ कनफ्यूज़

सोशल मीडिया पर हम यूं तो बहुत से वीडियो देखते रहते हैं, लेकिन हमारी नज़रें तब ठहर जाती हैं, जब कुछ ऐसा दिख जाए, जो सामान्य से हटकर हो. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको भी हैरत में डाल देगा. आमतौर पर अपने एग्रेसिव नेचर के लिए मशहूर किंग कोबरा को आप आज अलग ही रूप में देखेंगे.

सांप को धरती पर ऐसा जीव माना जाता है, जिसके ज़हर से बड़े से बड़े जानवर की जान जा सकती है. उसका नाम सुनते ही इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हालांकि इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय ज़हरीले कोबरा को भी दुलार कर रही है. वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर भी भरोसा नहीं होगा.

गाय ने दिखाया किंग कोबरा पर प्यार
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गाय खेत में खड़ी है और उसके सामने एक किंग कोबरा फन फैलाए बैठा है. दोनों एक दूसरे को देखते हैं और कोबरा अपना फन गाय की ओर बढ़ाता है. हालांकि यहां गाय डरने के बजाय अपनी जीभ निकालकर उसे चाटने लगती है. कोबरा पीछे की ओर हटने लगता है, लेकिन हर बार उसे अपनी जीभ से चाटकर मानो प्यार कर रही है. दोनों में से कोई एक दूसरे से डर नहीं रहा है और लगता है कि मानो ये उनका कोई खेल हो.

लोगों ने जताया आश्चर्य
इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इस गाय को इस सांप में कितनी दिलचस्पी है. इस वीडियो को लाखों बार देखा गया और हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक एक यूजर ने लिखा- सांप आमतौर पर आक्रामक नहीं होते हैं. एक अन्य ने लिखा- इस तरह का वीडियो कभी नहीं देखा, यह वाकई दिलचस्प है. वहीं दूसरे लोगों का कहना था कि ये बेहद अनोखा वीडियो है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button