इस दिशा में घड़ी, घर में लाती है खराब समय, बनी रहती है परेशानी

वास्तु शास्त्र में घड़ी लगाने के कुछ खास नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं दीवार पर घड़ी लगाने की सही दिशा क्या है और इसके लिए किन नियमों का ध्यान रखना जरूरी है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर चीज का प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है. घर में रखी घड़ी में भी एक ऊर्जा होती है जो सकारात्मक या नकारात्मक असर डालती है. वास्तु के अनुसार लगाई गई घड़ी सकारात्मक उर्जा ले कर आती है और वहीं जिस घड़ी को लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान ना रखा जाए उससे नकारात्मक ऊर्जा आती है. वास्तु के अनुसार गलत दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों का खराब समय शुरू हो जाता है. जानते हैं वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने का सही नियम क्या है.
इस जगह भूलकर भी ना लगाएं घड़ी
कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए. वास्तु के अनुसार, दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है. इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है. इसकी वजह से घर के सदस्यों पर कई तरह की परेशानियां आती हैं. अगर आपके घर में कोई घड़ी खराब हो गई है या फिर टूट गई है तो उसे भी घर के अंदर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए.


